Header Ads

बोकारो में बनेगा साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क..

बोकारो के बियाडा में अगले माह से साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के द्वारा किया जा रहा है। पार्क की स्थापना को लेकर एसटीपीआई ने निविदा की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। 


इस पार्क का निर्माण बियाडा भवन के बगल की खाली जमीन पर होगा। एसटीपीआई बोकारो को साफ्टवेयर के साथ इलेक्ट्रोनिक केन्द्र बनाने की भी योजना है। जिससे बियाडा क्षेत्र में स्थित इकाइयों के विकास में बल मिलेगा साथ ही इस पार्क के बनने से कम से पांच सौ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।


बोकारो का एसटीपीआई राज्य का चौथा एसटीपीआई का केन्द्र होगा। विदित हो कि करीब 200 करोड की लागत से इस पार्क का निर्माण किया जायेगा तथा इसके लिए दो एकड़ भूमि एसटीपीआई को हस्तांतरित भी कर दी गई है। एसटीपीआई के निर्माण से इस्पात नगरी बोकारो आइटी व इलेक्ट्रोनिक्स मैनुफेक्चरिंग क्षेत्र में हब के रूप में भी जाना जाएगा। इसकी स्थापना से यहाँ के युवाओं को रोजगार के साथ ही युवा उद्यमियों के लिए आइटी कंपनियां लगाने का सुनहरा अवसर भी है। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.