बेरमो के पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट..
आज दोपहर बेरमो के जारंगडीह स्थित एक पेट्रोल पंप से अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक लाख 33 हजार रूपये लूट लिए। घटना दामोदर फ्यूल सर्विस सेंटर में दोपहर लगभग बारह बजे की है।
पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया की अपराधी पेट्रोल लेने के बहाने पंप के काउंटर पर पहुंचे और पिस्तौल के बल पर नकदी लूट ली। बता दें की उक्त पेट्रोल पंप को पूर्व में भी लुटेरों ने निशाना बनाया है।
उक्त पंप बेरमो की बीकेबी कंपनी की है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बाइक सवार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सभी मार्गों पर नाकाबंदी शुरू कर दी है।


No comments