Header Ads

20 साल बाद सोमवार को शुरू होगा सावन अौर सोमवार को ही होगा खत्म..

10 जुलाई से शुरू होने जा रहा भगवान शिव का प्रिय माह सावन इस बार बेहद खास होगा। वजह है इस बार विशेष योग का बनना। दरअसल इस बार सावन माह में पांच सोमवार हैं। ये पवित्र माह सोमवार से ही शुरू होगा और सोमवार को ही इसका समापन (7 अगस्त) भी होगा। इससे पहले 1997 में इस प्रकार का संयोग बना था।


ऐसा संयोग कई वर्षों में एक बार आता है, इस संयोग में भगवान शिवजी की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। अमूमन सावन में चार सोमवार पड़ते हैं, लेकिन इस बार भक्तों को शिव आराधना के लिए पांच सोमवार मिलेंगे, जो काफी शुभ संकेत है।


09 जुलाई को आषाढ़ी गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार, 17 को दूसरा, 24 को तीसरा, 31 जुलाई को चौथा और सात अगस्त को पांचवां सोमवार होगा। पांचवें अंतिम सोमवार को चंद्र ग्रहण होगा और इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.