Photo : मौसीबाड़ी से बहुरा यात्रा कर घर लौटे भगवान..
श्रीराम मंदिर मौसीबाड़ी में रहने के बाद आज प्रभु जगन्नाथ अपने घर लौटे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ पाहंडी विधि द्वारा प्रभु जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा को श्री राम मंदिर में रथ पर आसीन कर पुष्प वृष्टि के साथ विदा किया गया। इसके बाद रथ यात्रा शुरू हुई और पत्थरकट्टा चौक, एसआरयू, बोकारो मॉल, सिटी सेंटर रोड, गांधी चौक, श्रीकृष्ण सिंह चौक, बीजीएच होते हुए भगवान जगन्नाथ वापस अपने घर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। संध्या काल भगवान की आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान की महिमा का बखान किया। इसके पूर्व बीएसएल के महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) वी के सिंह ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना एवं छेरा पंहरा की विधि पूरी की। रथ यात्रा के मौके पर महिला समिति सहित कई संगठनों के सदस्यों ने शर्बत वितरण भी किया। देखें तस्वीरें..

No comments