बोकारो-कोनार नदी में बाढ़, 23 मजदूरों को क्रेन की मदद से निकाला गया..
आज बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ से नदी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज में काम कर रहे 23 मजदूर और इंचार्ज बाल-बाल बहने से बच गए। अचानक आयी बाढ़ से नदी के बीचोंबीच मजदूरों के साथ एक हाइड्रो और एक मिक्सर मशीन भी फंस गयी, जिन्हें बाद में क्रेन की मदद से निकाला गया।
नदी के बीचोंबीच फंसे मजदूरों ने कहा कि वे बीकेबी कंपनी के ओवरब्रिज निर्माण में काम कर रहे थे, तभी दोपहर में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
बाद में बाढ़ में मजदूरों के साथ फंसे कंपनी के साइट इंचार्ज ने फोन कर क्रेन की व्यवस्था की, तब जाकर लगभग दो घंटे के जद्दोजहद के बाद उनलोगों को सकुशल बाहर निकाला गया।


No comments