मि० एंड मिस फेस ऑफ़ बोकारो का ग्रैंड फिनाले 8 जुलाई को..
बोकारो के युवाओं में इन दिनो फैशन के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है और इसे लेकर कई तरह के स्पर्धाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बोकारो में आयोजित (Mr. & Miss Face of Bokaro) के सेमीफाइनल में युवाओं का जमकर टशन दिखा। यह आयोजन सेक्टर-4 स्थित बन्धन बैंक्वेट हॉल में सूफी एंटरटेनमेंट के द्वारा किया गया।
आयोजन में तेज संगीत पर युवा रैंप वॉक करते नजर आए। बता दें की इस आयोजन के लिए पिछले एक महीने से ऑडिशन का दौर चला जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया था। अब इसका ग्रैंड फिनाले 8 जुलाई शनिवार को बंधन बैंक्वेट हॉल में ही होगा।
सेमी फिनाले में चयनित टॉप 5 को स्टेज पर ही TICKET TO FINALE से नवाजा गया। टॉप 5 युवा (Male) वर्ग में रोहित झा, धीरज श्रीवास्तव, अरबाज़ खान, कुंदन कुमार और अनुभव शामिल हैं जबकि female वर्ग में अतुषि अनल, सुमन कुमारी, ओनज भारती, कुमारी चिक्की व पूजा सिंह जगह बनाने में कामयाब रहीं।



No comments