Header Ads

रोटरी क्लब बोकारो के अध्यक्ष बने विवेक कक्कड़..

आज रोटरी क्लब बोकारो के 49 वें शपथ ग्रहण समारोह में रोटेरियन विवेक कक्कड़ ने अध्यक्ष पद व रोटेरियन संध्या राज ने सचिव पदभार ग्रहण किया। मौके पर मुख्य अतिथी सीईओ बोकारो स्टील प्लांट श्री पीके सिंह ने नये सदस्यों को लेवल पिन देकर रोटरी क्लब की सदस्यता दिलाई। 


समारोह में रोटरी महिला सदस्यों ने रोटरी गीत गया। रोटेरियन रविंद्र शर्मा ने आये अतिथियों का स्वागत किया वहीं रोटेरियन जावेद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान श्री सिंह ने रोटरी बोकारो द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना की साथ ही साथ नये टीम को शुभकामना दी। 


तत्पश्चात नए अध्यक्ष विवेक कक्कड़ ने 2017-18 के लिए अपनी प्राथमिकताओं को बताया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष एवं सचिव प्रदीप रे ने भी अपने कार्यकाल में किये गये विभिन्न सामाजिक क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत तौर पर बताया। इस मौके पर रोटरी क्लब के सदस्यों के अलावा रोटरी क्लब चास एवं रोटरी क्लब पुरुलिया के सदस्य भी शामिल थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.