Header Ads

आज घर लौटेंगे प्रभु जगन्नाथ..

भगवान जगन्नाथ आज राम मंदिर स्थित मौसीबाड़ी से बहुरा यात्रा के साथ सेक्टर चार स्थित जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे। श्री राम मंदिर के पुजारी शिवजी शास्त्री ने बताया कि भगवान जगन्नाथ का मौसीबाड़ी से वापस मुख्य मंदिर में आने की यह रथयात्र जीवन चक्र ,सृष्टि चक्र, काल चक्र एवं आवागमन चक्र का द्योतक है।

(फाइल फोटो)

आज प्रभु जगन्नाथ की बहुरा यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। दोपहर दो बजे बोकारो इस्पात के अधिशासी निदेशक की विशेष पूजा अर्चना छेरा पहंरा के उपरांत प्रभु जगन्नाथ समेत बहन सुभद्रा व भगवान बलराम अपने मंदिर को प्रस्थान करेंगे। बहुरा यात्रा में भी भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.