Header Ads

बीएसएल कर्मियों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति..

सेल प्रबंधन ने बोकारो इस्पात संयंत्र समेत अपनी सभी इकाई में कार्यरत अधिशासी व अनाधिशासियों के बच्चों को पठन-पाठन के लिए छात्रवृत्ति देने की योजना बनाई है। इस बाबत सभी विभागीय प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। योजना का लाभ लेने के लिए सेलकर्मियों को 15 जुलाई तक अपने बच्चों का आवेदन कार्मिक विभाग में जमा करना होगा। छात्रवृत्ति की राशि सत्र 2017-18 से पठन-पाठन के लिए मिलेगी।


योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को क्वालिफाइड परीक्षा के आधार पर 60 फीसद अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं अनुसूचित जाति व जनजाति के आवेदकों को 50 फीसद अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।


योजना के अनुसार इंजीनियरिंग, एमबीबीएस एवं कृषि विज्ञान में डिग्री पाठयक्रम वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि के रूप में 250 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। वहीं पर्यावरण प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण में स्नातकोत्तर करने वालों को 200 रुपये तथा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, व्यवसाय, कार्मिक प्रबंधन, प्रशासन, कला एवं हायर सेकेण्डरी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 150 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.