Header Ads

कूड़े के ढेर में फेंकी मिली नवजात बच्ची..

कहते हैं मां ममता की प्रतिमूर्ति होती है। मां अपने बच्चों के जीवन रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पर इससे इतर आज चास में देखने को मिला। जहाँ एक मां ने अपनी कोख से जन्मी मात्र एक घंटे की फूल सी नवजात बच्ची को कचरों के ढेर में फेंक दिया। नवजात बच्ची की रोने की आवाज सुन एक युवक ने उक्त नवजात की सुचना स्थानीय पुलिस को दी। 


बच्ची पेपर में लपेट कर एक बोरे में डालकर महाबीर चौक के जोड़ीया के पास चंद्रा सिनेमा के पहले कचरे में फेकी हुई थी। फिलहाल उक्त बच्ची का इलाज चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। 


केएम मेमोरियल अस्पताल में नवजात बच्ची की देखभाल में लगी बाल कल्याण समिति बोकारो के डॉ प्रभाकर ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बच्ची का जन्म बीते 24 घंटे के अंदर ही  हुआ होगा। बच्ची का नाड़ी बंधा हुआ था। बच्ची के बदन पर कपड़ा तक नहीं था एवं उसके बदन पर चीटी भी लगी थी। बच्ची को सावधानी पूर्वक कचरे से निकाला गया है। अब बेहतर इलाज के लिए बाल कल्याण समिति बच्ची को बीजीएच के स्पेशल बेबी केअर यूनिट में एडमिट करवायेगी।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.