Header Ads

15 जुलाई से सभी पंचायतों में लगेगा फसल बीमा शिविर..

बोकारो उपायुक्त राय महिमापत रे के निर्देश पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2017 के तहत जिले में दो दिवसीय बीमा शिविर का आयोजन 15 एवं 16 जुलाई को सभी पंचायतों के पंचायत भवन में किया जाएगा। बता दें की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ फसल 2017 के लिए झारखंड के 12 जिलों को चिह्नित किया गया है। जिसमें बोकारो भी शामिल है। बोकारो में बीमा योजना के तहत कुल 75,000 किसानों को बीमित करने का लक्ष्य सरकार ने दिया है।


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रति हेक्टेयर अगहनी धान के लिए बीमित राशि 53,621 रुपए होगी। जिस पर किसानों द्वारा देय प्रीमियम 1072.42 रुपए होगा। वहीं भदई मकई के लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 44,219 रुपए एवं किसानों द्वारा देय प्रीमियम 884.38 रुपए होगा। 


प्रावधान के अनुसार आवेदक को आवेदन पत्र के साथ भूमि संबंधित कोई एक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। ज्ञातव्य है कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए दि आॅरियण्टल इंष्योरेंष कंपनी को नामित किया गया है। साथ ही कार्यक्रम की सफलता को लेकर उपायुक्त सहित जिला नोडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु विषेश कन्ट्रोल रूम की भी स्थापना जिला कृषि कार्यालय में की गई है।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.