बोकारो तक चलेगी भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस..
चंद्रपुरा-धनबाद रेल मार्ग के बंद होने के बाद 13 जून से बंद पड़ी भुवनेश्वर-धनबाद गरीबरथ एक्सप्रेस के बोकारो तक चलाने की सहमति बन गयी है। रेलवे बोर्ड की अोर से इस संबंध में 13 जुलाई को अादेश जारी कर दिया गया है। यह ट्रेन धनबाद के बजाय बोकारो तक ही आयेगी अौर वहीं से भुवनेश्वर के लिए खुल जायेगी।
बोकारो से इस ट्रेन के खुलने का समय पहले वाला ही रहेगा। यह ट्रेन कब से चलने लगेगी, इस संबंध में जल्द ही रेलवे की अोर से अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। मालूम हो कि चंद्रपुरा-धनबाद मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बंद हुए एक माह हो गये। इस ट्रेन के चलने से राजधानी रांची, बोकारो और धनबाद के लोगों को काफी फायदा होगा। विशेषकर भुवनेश्वर व उसके आसपास पढ़नेवाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

No comments