कसमार में सर्वाधिक 6,869 किसानों ने करवाया फसल बीमा..
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2017 के तहत् बोकारो जिले में दो दिवसीय शिविर के पहले दिन जिले के सभी पंचायतो के पंचायत भवन में शिविर लगाया गया। शिविर में पहले दिन लगभग 4,298 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् अपने फसल का बीमा करवाया।
गौरतलब है कि बोकारो जिला में 31 जुलाई तक कुल 75,000 किसानों को बीमीत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है एवं इसके लिए 15 से 16 जुलाई तक जिले के सभी पंचायतों के पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् अबतक 3,9804 किसानों के द्वारा बीमा करवा लिया गया है। जिसमें कसमार प्रखण्ड में सर्वाधिक 6,869 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् फसल बीमा करवाया। वहीं 5,434 एवं 5,298 किसानों की संख्या के साथ गोमिया तथा चास प्रखण्ड दुसरे तथा तीसरे स्थान पर रहा।
बता दें की फसल बीमा योजना के प्रावधान के अनुसार प्रति हेक्टेयर अगहनी धान के लिए बीमीत राशि 53,621 रू0 है जिसमें किसानों द्वारा देय प्रिमियम 1072.42 रू0 रखा गया है। वहीं भदई मकई के लिए प्रति हेक्टेयर 44,219 रू0 है जिसपर किसानों द्वारा देय प्रिमियम 884.38 रू0 रखा गया है। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा शिविर के सफल संचालन के लिए सभी प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी के साथ-साथ पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवं प्रखण्ड के कृषि पदाधिकारियों को भी लगाया गया है।


No comments