हैसबातू ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना का ऑन लाइन शिलन्यास..
आज बोकारो के गरगा डैम से माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा हैसबातू ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना का ऑन लाइन शिलन्यास किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की 8 जुलाई 2015 को विधानसभा के शून्यकाल में उन्होंने यह मामला उठाया था। जिसे मुख्यमंत्री ने गभीरता से लिया और आज यह सपना पूरा हुआ।
उन्होंने कहा की रानीपोखर दामोदर ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना का डीपीआर तैयार हो गया है और पुपुनकी ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना का सर्वेक्षण का काम भी पूरा हो गया। अब यह दोनों योजना शीघ्र ही धरातल पर उतरेगा। उन्होंने बताया की हैसबातू ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना से जल्द ही माराफारी पुनर्वास, गोड़ाबाली उतरी, गोड़ाबाली दक्षणी, हैसाबतु पूर्वी, हैसाबातु पश्चिमी, रितुडीह, सतनपुर, नरकेरा, बांसगोड़ा पंचायत के लगभग 75 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
इस दौरान शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि त्रिलोकी सिंह, जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, जिला परिषद सदस्य निशा हेम्ब्रम, संजय सिंह सदस्य जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, सुनील गोस्वामी भाजपा बालीडीह मंडल अध्यक्ष पंचानन सोरेन, भाजपा जिला मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, भाजपा कॉपरेटिव मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव, चास नगर दक्षिणी अध्यक्ष धीरज झा, माराफारी मंडल अध्यक्ष शिव जी दुबे, महामंत्री डरा सिंह, श्याम लोचन सिंह, हरीश महतो, जयप्रकाश गाँधी, द्वारिकानाथ मुन्ना, पपु चौबे, जलेश्वर साव, बैधनाथ प्रसाद, घनश्याम महतो, माथुर मंडल, अभिजीत मोदक, रंजीत बरनवाल, पपु खान, आर के सिंह, एस के चौधरी, डा अशोक कुमार, मुखिया बासुकी देवी, बारीक अंसारी, सोनामुनी देवी, बालेश्वर सिंह राठौर, गणेश ठाकुर, मुख्तार अंसारी, साबिर सिद्दीकी आदि मौजूद थे।



No comments