Header Ads

टेलेंट हंट में कलाकारों ने बिखेरा जलवा..

नवोदित व उभरते कलाकारो को मंच देकर उसे निखारने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरपुर स्थित सहयोगिनी संस्था के सभागार में बोकारो टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कसमार , जरीडीह , पेटरवार प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव से आये दर्जनों कलाकारों ने हिस्सा लिया। 


इस कार्यक्रम में झारखंडी और भोजीवुड हीरो संजू बाबा उर्फ संजय सिंह, रॉक्सन व शेखर बतौर निर्णायक मौजूद थे। प्रतियोगिता में गीत, नृत्य व एक्टिंग में माहिर कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। 


इस अवसर पर गीत गायिकी में मुकेश कुमार, राहुल कुमार, सदानंद मुखर्जी, अशोक कुमार महतो, केपी सीनियर व रोहित कुमार रॉय ने अपनी बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति की, वहीं हर्षित कुमार चौबे व पूजा कुमारी के आकर्षक नृत्य ने काफी देर तक समां बांधे रखा। इसके अलावा विनोद कुमार व विनोद रसलीन के बेहतरीन अभिनय ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.