मूसलाधार बारिश जारी: डीसी का आदेश, बुधवार को बंद रहेंगे सूबे के सभी सरकारी-निजी स्कूल..
बोकारो जिले में चार दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए आज जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को 26 जुलाई बुधवार तक स्कूल बंद करने का निर्देश उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के द्वारा दिया गया। उपायुक्त श्री रे ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है।
भारी बारिश के कारण खतरे की आकस्मिक संभावना बनी रहती है साथ ही यदा-कदा जल जमाव के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त श्री रे ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को अधिसूचना जारी कर विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया है।

No comments