Header Ads

अगले दो दिनों तक होती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी..

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से झारखंड में बने साइक्लोन सर्कुलेशन का असर आज सोमवार को तीसरे दिन भी देखने को मिला। सेैटेलाइट से मिली तसवीरोंं का विश्लेषण करने के बाद मौसम केन्द्र ,रांची के निदेशक बीके मंडल ने राज्य के सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।  


कई जगहों पर भारी बारिश होने और वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है। किसानों को वज्रपात से सावधान रहकर खेतों में जाने की सलाह भी दी है। मौसम केन्द्र रांची के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ के अलावा पलामू, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा में भारी वर्षा की संभावना है।


बोकारो स्थित गोपालपुर पंचायत के केंदाडीह अंतर्गत डुंडू जोरिया में नवनिर्मित चेकडैम के बहने से लगभग दो दर्जन गावों का संपर्क टूट गया है। वहीं जर्जर तेलमच्चो पुल पर भी पानी भरने की खबर है। इसके साथ ही चास के राम नगर कॉलोनी व कैलाश नगर आदि इलाकों में भारी जल जमाव हो गया है। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.