मेयर के नेतृत्व में डाक सेवा दल का जत्था बाबाधाम रवाना..
आज बोल बम के जयघोष के बीच करीब 500 कांवरियों ने चास से मेयर भोलू पासवान के नेतृत्व बाबा नगरी के लिए प्रस्थान किया। चास मेयर भोलू पासवान के नेतृत्व में डाक बम सेवा समिति के तत्वाधान में यह डाक बम का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। डाक बम का जत्था चास महाबीर चौक स्थित बूढ़ा बाबा मंदिर से रवाना हुआ।
इस बीच बुढ़ा बाबा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गाजा- बाजा के साथ नाचते गाते कांवरिए निकले। शोभा यात्रा में भगवान शिव- पार्वती, श्रीराम- सीता, राधा- कृष्ण आदि की आकर्षक झांकी निकाली गई। कई जगहों पर स्टॉल लगाकर कांवरियों की सेवा की गई। कांवरिए बस से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए।
देखें तस्वीरें और वीडियो..





No comments