पूर्व सैनिकों ने दी कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि..
साल 1999 में हुए करगिल युद्ध का आज विजय दिवस है। 18 वें करगिल विजय दिवस के मौके पर आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, बोकरो इकाई की ओर से सिटी पार्क स्थित शहीद स्थल में कारगिल के अमर शहीदों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद स्मारक को सजाया गया। तत्पश्चात राष्ट्रध्वज के साथ पूर्व सैनिकों ने मार्च किया और कारगिल युद्ध मे अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाली वीर सपूतों को श्रद्धांजलि स्वरूप श्रद्धासुमन अर्पित किया।
राष्ट्र प्रेम में नारेबाजी करते हुए राष्ट्र गान के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष विवेकानंद बनर्जी, महासचिव राकेश मिश्रा, सुरेश बाबु, राजीव रंजन, निरंजन, प्रणव डे, संतोष कुमार, जितेंद, दीपक, अनिल, मनोज, राजेश, संदीप तिवारी, शिवम् और अन्य कई पूर्व सैनिकों एवं आम जनता की उपस्थिति रही।

No comments