Header Ads

बारिश ने ली 16 लोगों की जान, 200 गांव बने टापू..

झारखण्ड में लगातार पांच दिनों से हो रही भारी बारिश ने पूरे प्रदेश में तबाही मचाई है और पूरा राज्य पानी-पानी कर दिया है। आज फिलहाल बोकारो में तो बारिश नहीं हुई है पर राज्य अन्य हिस्सों में बारिश ने सात लोगों की जान ले ली। वहीं कल मंगलवार को बारिश से नौ लोगों की मौत हो गई थी। अब तक दो दिनों में झारखण्ड में बारिश से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। रांची में सर्वाधिक तीन, धनबाद में दो और बोकारो, हजारीबाग, गढ़वा, गिरिडीह में एक-एक व्यक्ति की जान बारिश की वजह से गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य के कई जिलों में तेज बारिश होती रहेगी।


लगातार चार-पांच दिनों से हो रही वर्षा से राज्य में हर ओर पानी ही पानी है। कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। तो लबालब हो चुके डैम का गेट खोलने से आसपास के इलाकों में बाढ़ सा नजारा है। दर्जनों डायवर्सन पानी में समा गए हैं, एक दर्जन से अधिक पुल-पुलिया बह गए हैं और सैकड़ों की संख्या में कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं। चतरा में 200 गांव टापू बन गए हैं।


बारिश से आज भी राज्य में कई पुल-पुलिया बहने की खबर है। कल लोहरदगा सें रांची आ रही एंबुलेंस पुल पर नदी के बहाव में फंस गई और चार लोगों की मौत हो गई। वहीं रामगढ़ में एक होंडा सिटी कार भैरवा जलाशय में समा गई, जिससे दों की मौत हो गई। एक की मौत बोकारो में हुई। फिलहाल सूबे में हुई इस भारी बारिश के कारण एकओर जहां कटती बिजली से लोग परेशान हैं और कारोबार पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई से झारखण्ड में भारी बारिश से निजात मिलने की संभावना है। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.