26वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया वृक्षारोपण..
आज 26वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, बोकारो द्वारा आज वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ जवानों ने बोकारो के विभिन्न कम्पनी तैनाती स्थलों एवं निकटवर्ती गावों मे वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर सुरेष शर्मा पुलिस उप-महानिरीक्षक, के.रि.पु.बल, रेंज बोकारो एवं अखिलेश कुमार सिंह कमाण्डेन्ट- 26 बटा0 द्वारा मुख्यालय परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया गया।
बता दें की वन विभाग बोकारो के सौजन्य से 26वीं बटा0, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को विभिन्न कैम्पों मे वृक्षारोपण हेतु कुल 3400 पौधे निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए थे और ये पौधे सगवान, सिसम, आम, अमरूद, नीम, करंच, सिन्दुर, ईमली, सिमल, कोनार, जामुन, काजु, आवला, बकेन, कटहल, अषोक, गमहल, महुगनी, जामुन, कदम, चंदन इत्यादी के थे। वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा इन पौधों को चास, झुमरा, स्वांग, रहवान, कोनार, केदला एवं नवाडीह क्षेत्रो मे लगाया गया।
मौके पर अखिलेश कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट 26 बटा. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग बोकारो के द्वारा निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाने पर उनका आभार भी व्यक्त किया।
No comments