Header Ads

आज से चलेगी बोकारो-रांची पैसेंजर ट्रेन..

बोकारो स्टील सिटी-राची पैसेंजर ट्रेन (58033/58034) आज 27 जुलाई से चलेगी। अब तक यह ट्रेन धनबाद-राची-धनबाद पैसेंजर ट्रेन के बदले चलती थी। ट्रेन 58033 बोकारो स्टील सिटी से 09:15 पर खुलेगी और राधागांव, पुंदाग, कोटशिला, झलिदा, तुलिन, मुरी, सिल्ली, किता, गौतमधारा, जोन्हा, गंगाघाट, टाटीसिलवे, नामकुम होते हुए रांची स्टेशन पर दोपहर 12:30 बजे तक पहुंचेगी। 


वापसी में यह ट्रेन 58034 राची से 15:45 बजे खुलकर इसी मार्ग से 18:50 बजे बोकारो पहुंचेगी। इसकी सभी बोगियां अनारक्षित होंगी। इसकी सुविधा होने से बोकारो तक यात्रियों को सहूलित होगी। लेकिन धनबाद के पैसेंजर को बोकारो में उतरना पड़ेगा और दूसरा साधन खोजना। 


इसके अलावा ट्रेन संख्या 58013 हावड़ा-आद्रा-बोकारो स्टील सिटी पैंसेजर ट्रेन को भी आज से चलाया जाएगा। यह ट्रेन शाम सात बजे बोकारो से रवाना होगी और तुपकाडीह,चंद्रपुरा, जमुनियाटांड, मोहुदा, तालगोडिय़ा, भोजुडीह, संतालडीह, रुकनी, सांका होते हुए रात्रि 9 बजकर 25 मिनट में आद्रा पहुंचेगी।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.