Header Ads

बोकारो विधायक ने किया पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास..

आज ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य संपोषित योजना के तहत भांगा बाजार से चाकुलिया मधुटांड़ आरईओ रोड तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने किया। इस ग्रामीण पथ की कुल लम्बाई 3.95 किलोमीटर है और इसकी लागत 2 करोड 1 लाख 42 हजार 401 रूपये है। बता दें की इस सड़क के बन जाने से घटियाली, सोनाबाद, नारायणपुर, चितामी, जाला, अमडीहा, सतनपुर के ग्रामीणों को चास कॉलेज, पिंड्राजोरा व पुरूलिया जाने में सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। 


मौके पर श्री नारायण ने कहा की ढाई वर्षो में लगभग 150 किलोमीटर ग्रामीण सड़क बोकारो विधान सभा क्षेत्र बनाया गया है, सभी गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता के साथ-साथ लक्ष्य भी है। इसी के तहत ग्रामीणों की मांग पर वे सभी गांवों को सड़क से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। उक्त अवसर पर कनीय अभियन्ता वरुण कुमार, जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, नारायणपुर मुखिया राकेश बाउरी, भाजपा प्रखंड महामंत्री सनातन सिंह, माथुर मंडल, पन्नालाल कांदू, शिवशंकर राय, संतोष महतो, संजय महतो, विजय पाल, षष्टी सिंह, सतीश पाल, हरेराम मंडल, बुद्धू दे, रथु बाउरी, तपन मंडल, मनोज पाल, निवारण बाउरी, विजय दास, निताई मंडल, संतोष महथा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.