Header Ads

गरगा व दामोदर नदी से जल भरकर चले कांवरिए..

हर-हरमहादेव, बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है। कहां जाएगा, बोल बम आदि जयघोष के साथ कांवरियों ने चिड़का बाबा धाम में जल चढ़ाने के लिए रविवार को बोकारो में गरगा नदी और दामोदर नदी से जल उठाया। 


सोमवारी को चिड़का धाम में जलाभिषेक करने के लिए भक्ताें ने जल उठाया और चिड़का धाम के लिए रवाना हुए हैं। युवाओं के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी उत्साह पूर्वक जल उठाकर चिड़काधाम के लिए गईं हैं। 


चास चेक पोस्ट के पास गरगा नदी से तो वहीं तेलमोच्चो पुल के पास दामोदर नदी से सैकड़ों की संख्या में कांवरियों ने जल उठाया। 


कांवरियों की सेवा के लिए मुख्य सड़क पर कुर्रा, पिंड्राजोरा सहित कई जगहों पर सेवा शिविर लगाया गया है। 


शिविर में कांवरियों के लिए शरबत, चाय, फल, बिस्कुट, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था है। शिव भक्त कई भक्ति गानों के साथ नाचते-गाते चिड़का धाम के लिए जा रहे हैं।

देखें वीडियो..

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.