झारखंड पुलिस में दारोगा के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू..
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) के 3,019 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आज से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। कुल पदों में 2,483 पद जिला इकाई के हैं, जबकि 488 विशेष शाखा तथा 48 पद जिला इकाई के अवर निरीक्षक परिचारी (सार्जेंट) के हैं। इसमें 150 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
परीक्षा चार चरणों में होगी। दारोगा भर्ती में इस बार पीटी भी होगा। इसमें सफल होनेवाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। उसके बाद शारीरिक जांच और चिकित्सीय परीक्षा होगी। उम्मीदवार अपने आवेदन में तीनों पद के प्रीफरेंस का विकल्प दें सकते हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक की डिग्री है। इसके अलावा अन्य शारीरिक मापदंड पूरा करना अनिवार्य है। नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित है। अत्यंत पिछड़े वर्ग तथा पिछड़े वर्ग के के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 30 वर्ष है।
ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त तक भरे जाएंगे। अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान 14 अगस्त तक और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड 16 अगस्त तक कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क 460 रुपए होगा। वहीं एसटी/एससी के लिए परीक्षा शुल्क 115 रुपए है। नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर के दूसरे सप्ताह के बीच होगी। वहीं मुख्य परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित जानकारी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की वेबसाइट www.jssc.in पर उपलब्ध है।
यहाँ अप्लाई करे –


No comments