Header Ads

जिला उपायुक्त ने त्रिपुरा में फंसे बोकारो के दो प्रताड़ित मजदूरों को छुड़वाया..


- by Bokaro Updates
घर-परिवार के जिम्मेदारी के बोझ तले, अकसर गरीब घर का कोई सदस्य परिवार से दूर दो रोटी कमाने के लिए घर से दूर निकल जाता है| पर उस दो रोटी की एवज में भी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है| प्रताड़ना और यातना झेल कर भी ये लोग मजदूरी करने के लिए मजबूर हो जाते हैं| पहले केरल और अब त्रिपुरा में बोकारो के ऐसे ही कुछ मजदूर रोजगार की तलाश में जाकर फंस जाते हैं | हालांकि जिस तरह जिला उपायुक्त ने केरल में फंसे जिले के मजदूरों को बचाया था उसी तरह उनके प्रयासों की बदौलत आज त्रिपुरा के अगरतल्ला में फंसे दो मजदूरों को मुक्त कराकर बोकारो लाया जा रहा है| ये दोनों मजदूर कल बोकारो पहुंचेंगे | दरअसल चंदनक्यारी निवासी श्री सुखदेव झा ने त्रिपुरा में फंसे अपने 22 वर्षीय बेटे राम स्वरूप झा और उसी गांव के श्री सारंग तिवारी के 17 वर्षीय बेटे मेहुल तिवारी की शिकायत की थी |ये दोनों वहां एक रेस्टूरेंट में काम करते थे जहां उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था |

बता दें कि अगरतल्ला के दया हरि चटपट्टा रेस्टूरेन्ट में कार्यरत चंदनकियारी निवासी सुखदेव झा ने प्रताड़ना से त्रस्त, भागकर जिला उपायुक्त श्री रे से इसकी शिकायत की थी | जिसके बाद श्री रे ने इस मसले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिमी त्रिपुरा के जिला कलेक्टर से संपर्क साधा। श्री झा ने अपनी शिकायत में ये भी बताया था कि अगरतल्ला के सेन्ट्रल रोड स्थित दया हरि चटपट्टा रेस्टूरेन्ट के मालिक, उनके पुत्र एवं उनके गांव के एक ग्रामीण से बल पूर्वक कार्य ले रहें है और तो और उन्हें बोकारो अपने घर आने नहीं दे रहे|इस शिकायत पर पश्चिमी त्रिपुरा के जिला कलेक्टर ने अनुमण्डल दण्डाधिकारी पश्चिमी त्रिपुरा एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पश्चिमी त्रिपुरा को जांच हेतु मौके पर भेजा। शिकायत में बताई गई बातों की पुष्टि होने के बाद दोनों मजदूरों को तुरंत सभी बकाया भुगतान दिलवाने के बाद पश्चिमी त्रिपुरा प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से बरौनी भिजवा दिया| अब बरौनी से बोकारो के ये दोनों मजदूर शनिवार यानि कि कल अपने घर पहुंचेंगे|इस पूरी कार्रवाई के दौरान कलेक्टर फैलो श्री साई राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.