Header Ads

बोकारो रेलवे स्टेशन होगा सबसे आधुनिक स्टेशन..

बोकारो रेलवे स्टेशन पर लग रहा एक्सलेटर कार्य जल्द पूरा होने वाला हैं। बता दें की आद्रा मंडल का बोकारो सबसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है और यहाँ की भावी योजनाओं में बोकारो स्टेशन आनेवाले दो साल में सबसे आधुनिक स्टेशनों में एक होगा। 


स्टेशन पर जल्द यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर(स्वचालित सीढ़ी) की सुविधा बहुत जल्द मिलेगी।


स्टेशन पर सेकेंड इंट्री व यात्रियों के लिए यात्री शेड का निर्माण इसी साल हो जाएगा। प्लटेफॉर्म एक व दो पर दिव्यांग के लिए शौचालय निर्माण भी जारी है। 


स्टेशन पर आईआरटीसी के साथ मिल कर आठ और नए फूड स्टाल खोले जाएंगे। इसके अलावा राधागांव, पुंदाग, तुपकाडीह में टी स्टाल का आवंटन किया गया है। कुल मिलाकर रेलवे के कार्यों से लोगों में आस जगी है कि अब बोकारो स्टेशन के दिन बहुरनेवाले हैं।

(P.C :Aquib)


यह भी पढ़ें...






No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.