सीबीएसई स्कूलों में 11 वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू..
बोकारो को राज्य में एजुकेशन हब के रुप में जाना जाता है। यहां की प्लस टू स्तर की शिक्षा बेजोड़ है। यहां के निजी एवं बीएसएल संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी को देखते हुए बोकारो में छात्रों का प्लस टू पढ़ने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी सीबीएसई मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरु भी नहीं हुई और यहां के कई निजी विद्यालयों में कक्षा ग्यारहवीं में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
बोकारो के चिन्मय विद्यालय, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, दी पेंटाकास्टल एसेंबली स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो है। अभिभावक ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा डीपीएस, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, एमजीएम, डीएवी सेक्टर-4 , जीजीपएस चास, बोकारो पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-3 आदि में भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरु होगी। बीएसएल संचालित विद्यालयों में भी इस संबंध में सकरुलर जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें...

No comments