Header Ads

सीआरपीएफ ने चलाया सिविक एक्शन प्रोग्राम, झुमरा में शुद्ध पेय जल मुहैया कराने की पहल..

आज 26वीं बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा बोकारो के गोमियो प्रखण्ड अन्तर्गत झुमरा गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शुद्ध पेय जल मुहैया कराने की सराहनीय पहल की गई। श्री सुरेश शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, बोकारो तथा श्री अखिलेश कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट-26 वीं वाहिनीं के दिशा निर्देश पर श्री नितेश सिंह भदौरिया, सहायक कमाण्डेन्ट-26वीं वाहिनी के तत्त्वावधान में झुमरा गांव में जल-जमाव हेतु पाईप लाईन, 1000 लिटर का 05 सिन्टेक्स, 02 एच0पी0 का मोटर पम्प एवं सिन्टेक्स के रख-रखाव हेतु 04 फीट ऊँचे चबूतरे का निर्माण कर उसमें नल की व्यवस्था की गई है साथ-ही-साथ पानी के निकलने की व्यवस्था हेतु पक्की नाली का निर्माण भी किया गया है ताकि गांव व इसके आस-पास के स्थानीय लोग शुद्ध पेय जल का लाभ ले सकें।


इस प्रयास से स्थानीय लोग काफी खुश थे एवं उन्होंने सीआरपीएफ के इस अनोखे पहल की प्रशंसा भी की। गौरतलब है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इस तरह का आयोजन लगातार किया जाता है जिससे कि स्थानीय निवासियों एवं सुरक्षा बल के मध्य परस्पर सहयोग की भावना विकसित हो सके।

यह भी पढ़ें... 






No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.