दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2017 आयोजित..
आज झारखण्ड सरकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला, 2017 का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो द्वारा आई.टी.आई. परिसर, चास में आयोजित की गई। मेला का उद्घाटन श्री अमर कुमार बाउरी, माननीय मंत्री भू-राजस्व, कला संस्कृति, पर्यटन एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा किया गया।
माननीय मंत्री श्री बाउरी ने कहा कि झारखण्ड के बेरोजगार युवक रोजगार के लिए कहीं बाहर न जायें इसलिए इस प्रकार का आयोजन आवश्यक हो जाता है विशेषकर बोकारो जैसे औद्योगिक क्षेत्र में जहाँ रोजगार की असीम संभावनाएँ है। उन्होंने युवा वर्ग से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार के अवसर का लाभ लेने की अपील की। इस मेला का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवकों एवं युवतियों को सुगमता एवं निःशुल्क रोजगार का अवसर प्रदान करना है। इसमें नियोजकों एवं निजी क्षेत्र में नौकरी चाहने वाले युवकों एवं युवतियों को एक निःशुल्क तथा खुला मंच प्रदान करता है। वैसे छात्र-छात्राएँ जो पूर्ण रूप से कार्य कुशल है तो रोजगार मेला का लाभ उठा सकते है। उन्होंने विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र के युवा वर्गो को मेला से लाभाविंत होने की बात कही।
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला, 2017 में कुल 29 कम्पनियों द्वारा 468 आवेदकों को चयनित किया गया एवं 386 आवेदकों को शाॅट लिस्टेड किया गया।
आज आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला, 2017 में माननीय विधायक डुमरी श्री जगरन्नाथ महतो, माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री त्रिलोकी सिंह, सहायक निदेशक, एस.के.सिंह, सहायक निदेशक, सरोज खाखा, नियोजन पदाधिकारी मो0 इमरान फारूकी, नियोजन पदाधिकारी बोकारो थर्मल श्री धनंजय कुमार सहित भारी संख्या में बेरोजगार युवक युवतियाँ उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें...

No comments