Header Ads

किम्स का नौवां एक दिवसीय द्विवार्षिक महासम्मेलन संपन्न..

क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ का नौवां एकदिवसीय द्विवार्षिक महासम्मेलन का आयोजन रविवार को सिटी पार्क में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता किम्स के अध्यक्ष पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने की।


सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि एचएमएस के राष्ट्रीय महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू, स्टील फेडरेशन के महासचिव संजय बड़ाउकर, अध्यक्ष बच्चा सिंह एवं महामंत्री सह एनजेसीएस के सदस्य राजेंद्र सिंह ने किया।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा की सेल के तीन स्टील प्लांट को बेचने की जो साजिश की जा रही है, उन्होंने मजदूरों को सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि जिस ढंग से मजदूरों पर हमला बढ़ा है यदि मजदूर एकजुट नहीं हुए तो उनका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। सरकार को मजदूरों से अधिक पूंजीपतियों की चिंता है। इसे रोकने के लिए सभी ट्रेड यूनियनों को एकजुट होने की जरुरत है।


वहीं स्टील फेडरेशन के महासचिव संजय बड़ाउकर ने कहा कि महारत्ना, नवरत्ना, पीएसयू रोजगार देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। सरकार को पूंजीपतियों को छोड़ कर इन उद्योगों की चिंता करने की जरूरत हैं। स्टील उद्योग आज संकट के दौर से गुजर रहा है लेकिन इसके लिए मजदूर नहीं, बल्कि प्रबंधन की नीति जिम्मेवार है। 

सम्मलेन में यूनियन की गतिविधियों से सम्बंधित एक संक्षिप्त वार्षिक प्रतिवेदन भी महासचिव राजेन्द्र सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की यूनियन के सहयोग से बोकारो के मजदूरों, आश्रितों व विस्थापितों के हक के लिए निर्णायक आंदोलन हुआ है, जिसमें कुछ हद तक सफलता भी मिली है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ काम करना बाकी है। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 



यह भी पढ़ें... 







No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.