दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला, 2017 का आयोजन..
श्रम,नियोजन एवं प्रषिक्षण विभाग द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार योजना के अंतर्गत कल 27 फरवरी को आई.टी.आई परिसर, पुरुलिया रोड चास, में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। राज्य के विभिन्न जगहों के निजी नियोजकों ने मेला में रिक्ति देकर सहभागी बनने की सहमति प्रदान की है। मेला के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं शैक्षणिक प्रमाण पत्राें, अनुभव प्रमाण पत्र की मूल प्रमाण पत्र तथा निबंधन कार्ड के साथ कल सुबह दस बजे पहुंचना अनिवार्य है। नियोजकों द्वारा अपने नियम शर्त के अनुसार ही नियुक्ति किया जाएगा। मेला को लेकर व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके। मेला का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों के पलायन को रोकना है। कम दक्षता वाले लोगों को आसपास के ही क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराना है। मेला का उदघाटन श्री अमर कुमार बाउरी, माननीय मंत्री, भू-राजस्व, कला संस्कृति पर्यटन एवम युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के द्रारा पूर्वाहन 10:00 बजे किया जाएगा।
यह भी पढ़ें...

No comments