जांच की मांग को लेकर फिर से कैंडल मार्च..
गढ़वा के वनांचल डेंटल कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर, कल शनिवार को फिर से एक कैंडल मार्च निकला गया।
कैंडल मार्च में छात्रा के परिजन भी शामिल थे और सभी पैदल ही चास के चेकपोस्ट से राम मंदिर तक गए। इस दौरान लोगों ने हाथों में जलती हुई कैंडल लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
राम मंदिर पहुचने पर सभी ने मंदिर के मुख्य द्वार पर अपनी-अपनी जली हुई कैंडल लगाई। इसके बाद मृतक छात्रा सोनाली की मां अर्चना वर्मा ने कहा कि पुलिस की जांच काफी धीमी चल रही है। नामजद आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की जांच संदिग्ध नजर आ रही है। इसकी जांच सीबीआई से करवाई जाए, ताकि मेरी पुत्री को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके।
यह भी पढ़ें...



No comments