आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल का कैंपस सलेक्शन 3 मार्च को सिटी कॉलेज में..
बोकारो सिटी कॉलेज परिसर में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की ओर से 3 मार्च को कैंपस सलेक्शन लिया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए कॉलेज के डॉ.ठाकुर अशोकानंद सिंह ने कहा कि कैंपस सलेक्शन में कंपनी के अधिकारी युवाओं का साक्षात्कार लेंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर योग्य प्रतिभागियों का चयन होगा। तत्पश्चात कंपनी में नियोजन दिया जाएगा।
(फाइल फोटो)
डॉ.ठाकुर ने बताया कि 3 मार्च को आयोजित कैंपस सलेक्शन में आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल के लिए यूनिट मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट व फाइनांसियल सर्विसेज कंसल्टेंट पद पर युवाओं को चयनित किया जाएगा। इन्हें वेतन के अलावा विभिन्न तरह के भत्ते भी दिए जाएंगे। बेरोजगार युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। बता दें की कॉलेज प्रबंधन की ओर से युवाओं के लिए नियमित रूप से अवसरों की तलाश की जा रही है एवं कैंपस सलेक्शन के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने का प्रयास है।
यह भी पढ़ें...

No comments