Header Ads

भाजयुमो के बोकारो जिलाअध्यक्ष मयंक सिंह के उपर जानलेवा हमला..

बीती रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्मित बोकारो जिलाअध्यक्ष मयंक सिंह के ऊपर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में मयंक और उनके साथियों की जान बाल-बाल बची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मयंक अपने साथी भल्ला सिंह, भीम, कुञ्ज, संजीव और मंटू यादव के साथ सांसद पीएन सिंह की भतीजी की शादी में धनबाद गए थे, बोकारो वापस लौटने के क्रम में अपराधियों ने धनबाद के महुदा स्थित तृप्ति होटल के पास उनपर हमला कर दिया। 



मयंक सिंह के अनुसार हमलावर लगभग 40-50 की संख्या में गोला-बारूद से लैश होकर हमला करने पहुंचे थे। अपराधियों द्वारा उनपर तथा उनकी कार में मौजूद उनके साथियों पर लगभग 10-12 राउन्ड गोलियां चलाई गई। हमले में जिला अध्यक्ष मयंक सिंह के कार में मौजूद उनके साथी मंटू यादव बुरी तरह से घायल हुए हैं और उनका इलाज अभी बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस हमले की सुचना दे दी गयी है, हमलावरों के दो वाहन भी जब्त किये गए हैं और अभी अपराधियों के धर-पकड़ के लिए प्रयास जारी है। 



यह भी पढ़ें...






No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.