Header Ads

गर्मी छुट्टियों में रांची से छपरा व लखनऊ तक चलेगी स्पेशल ट्रेन..

गर्मी की छुट्टियों में होने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिये रांची रेल मंडल ने रांची से लखनऊ, रांची से छपरा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से रांची, बोकारो, धनबाद के आसपास इलाकों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। दोनों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अप्रैल से होगा।


ट्रेन नंबर 08639 रांची-लखनऊ सुविधा स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। ट्रेन रांची से रात 9.05 बजे चलकर अगली दोपहर 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 08640 लखनऊ-रांची सुविधा स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। लखनऊ से ट्रेन दोपहर 3.30 बजे चलकर अगले दिन रांची पहुंचेगी। वहीं 08631 रांची-छपरा स्पेशल ट्रेन 05 अप्रैल से 28 जून तक रांची से हर बुधवार चलेगी। छपरा से स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 08632) छह अप्रैल से 29 जून तक हर गुरुवार को चलेगी। रांची से 06:05 बजे खुलेगी और अगले दिन 12:15 बजे छपरा पहुंचेगी। छपरा से गुरूवार को 02:00 बजे खुलकर अगले दिन 05:35 पर रांची पहुंचेगी।


रांची छपरा एक्सप्रेस में चार स्लीपर व छह द्वितीय श्रेणी के जनरल कोच होंगे। रांची-लखनऊ में तीन सेकेंड एसी व दस थर्ड एसी की बोगियों के साथ चलेगी। दोनों समर स्पेशल 13-13 फेरे लगाएगी।


यह भी पढ़ें...






No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.