बेहतर उत्पादन के लिए इस्पात कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह..
फरवरी माह में बेहतर उत्पादन के लिए बीएसएल के अधिशासी निदेशक प्रभारी संकार्य पीके सिंह ने संयंत्र के कोल्ड रोलिंग मिल-3 तथा हॉट स्ट्रिप मिल के कर्मियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
बता दें की पिछले माह बीएसएल के हाॅट स्ट्रिप मिल से 307699 टन एचआर क्वायल तथा सीआरएम-3 से 23000 टन सेलेबल सीआर का उत्पादन किया गया। श्री सिंह ने इस्पातकर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मौके पर अधिशासी निदेशक संकार्य एसके सिंह, संबंधित विभागों के महाप्रबंधक व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें...
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का कैंपस सलेक्शन 3 मार्च को सिटी कॉलेज में..


No comments