Header Ads

बोकारो में 84 ग्रामीण डाकघर होंगे हाईटेक..

बोकारो के शहरी क्षेत्रों के डाकघर को हाईटेक करने के बाद अब डाक विभाग बोकारो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 84 उप डाकघरों को हाईटेक बनाने जा रहा है। चल रही तैयारियों के अनुसार इस महीने के अंत तक सभी उप डाकघरों को हाईटेक बना दिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण डाककर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया गया है। इन उप डाकघरों में इलेक्ट्रानिक हैंड हेल्ड (माइक्रो एटीएम) उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अप्रैल महीने से ग्रामीण ग्राहक माइक्रो एटीएम से रुपए का लेन-देन कर सकेंगे।


बता दें की ग्रामीण डाकघरों के हाईटेक हो जाने से फर्जीवाड़ा बिल्कुल थम जाएगा। चाहे वह मनरेगा में मजदूरी का भुगतान हो या वृद्धा पेंशन। माइक्रो एटीएम में ग्राहकों को अपना अंगूठा लगाना होगा, अंगूठा लगाने के बाद आधार नंबर से ग्राहक की पहचान होगी। साथ ही उपभोक्ता अपने खाते को कोर बैंकिंग से भी जोड़ सकेंगे ताकि राज्य में कहीं से भी रकम निकाली जा सके। इस सुविधा के शरू होने से ग्रामीण उपभोगताओं को अपने खाते में बार-बार अपडेट कराने के लिए पोस्ट आफिस का चक्कर नहीं काटना होगा, लेन-देन या मनीआर्डर करने के बाद खाता खुद-ब-खुद अपडेट हो जाएगा। 


यह भी पढ़ें...






No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.