Header Ads

हवाई अड्डा विस्तारीकरण को लेकर पाँच सदस्यीय दल ने किया निरीक्षण..

आज बोकारो में संभावित हवाई उड़ान की शुरूआत एवं हवाई अड्डा के विस्तारीकरण को लेकर राष्ट्र स्तरीय पाँच सदस्यीय दल ने बोकारो हवाई अड्डा का दौरा कर निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान बोकारो उपायुक्त श्री राय महिमापत रे भी टीम के साथ रहे। 


उपायुक्त श्री रे ने कहा कि टीम ने उड़ान की शुरूआत की संभावना का भौतिक सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाद में एरियल सर्वेक्षण भी किया जाएगा।


टीम के रिपोर्ट के आधार पर ही यहां पर छोटी उड़ान सेवा की शुरूआत की जा सकेगी। 


टीम के सदस्यों ने पत्रकारों को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारतीय विमान पतन प्राधिकरण (एएआई) की टीम झारखण्ड के 6 शहरों में हवाई सेवा शुरूआत की संभावना को लेकर दौरा कर रही है। इसी क्रम में आज  बोकारो का भी दौरा किया गया। 


सदस्यों ने कहा कि टीम के फाईनल रिपोर्ट के बाद ही उड़ान की संभावना के बारे में बताया जा सकेगा। टीम में भारतीय विमान पतन प्राधिकरण के श्री सुदेश शर्मा डीजीएम (एटीएम), श्री गणपति दास डीजीएम (ओपीएस), श्री शान्तनु पन्निकर डीजीएम (एआरसीएच), श्री एस.डी. तिवारी डीजीएम (बीडी) एवं श्री गणेश शर्मा एसएम (ईसी) शामिल थे।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.