आइटीआइ कैंपस में रोजगार मेला कल..
श्रम, नियोजन एवम प्रशिक्षण विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो के द्वारा आई. आई. टी. परिसर, पुरुलिया रोड, चास, में कल 21 जून को दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2017 का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले का उदघाटन पूर्वाह्न 11 बजे माननीया जिला परिषद अध्यक्षा , बोकारो श्रीमती सुषमा देवी के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में सहायक निदेशक ने बताया कि रोजगार मेले में बहुत सारी कम्पनियां आ रही है जो बेरोजगार युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया करायेगी। रोजगार मेला में युवाओं को वांछित प्रमाणपत्र लाना जरूरी है। रोजगार मेला से युवाओं को काफी लाभ होगा।

No comments