Header Ads

बोकारो विधायक ने की सेल चेयरमैन से मुलाक़ात, सौंपा 15 सूत्री मांग पत्र..

आज बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने सेल चेयरमैन से दिल्ली में मुलाक़ात की और उन्हें बोकारो इस्पात संयत्र व बोकारो इस्पात नगर से जुडी जन समस्याओं पर 15 सूत्री मांग पात्र सौंपा। 


मांग पत्र में जिन समस्याओं का उल्लेख  है उनमें प्रमुख हैं : 

  1. बोकारो में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के लिए रेलवे फाटक बालीडीह के पास 10 एकड़ भूखंड के हस्तांतरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा कराया जाय।  
  2. बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा स्थापित 42 विधालयो में से 19 विद्यालय जो की बंद हो चुके है। उन विद्यालय के भवनों को अन्य शैक्षणिक संस्थानों को आवंटित कर राजस्व के साथ-साथ खंडहर हो रहे विधालय भवनों को सुरक्षित करना। 
  3. विस्थापित क्षेत्रो में पानी, बिजली, सड़क, स्कुल, सामुदायिक भवन, चिकित्सालय सहित अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्धत कराना।
  4. बोकारो विधानसभा अंतर्गत 20 वैसे गांव जैसे पंचौरा, बैधामरा, कनफट्टा, महेशपुर, महुआर, पिपराटांड़, शिबुटांड़, कुन्डोरी, बोदराटांड़, बनसिमली इत्यादि को पंचायत में शामिल करने हेतु अनापत्ति पत्र एवं एस पोंड के आस-पास बसे गांव को छाई मुक्त करना। 
  5. बोकारो जेनरल अस्पताल में हृदय रोग के बेहतर ईलाज हेतु कैथे लैब स्थापित करना। 
  6. बोकारो स्टील सिटी में वर्षो से जीवन यापन कर रह रहे जुग्गी झोपडी व फुटपाथ दुकानदारों को लाईसेंस देते हुए राजस्व लेकर स्थाईकरण किया जाय।
  7. बोकारो इस्पात संयत्र के द्वारा आवंटित व्यवसायिक प्लाट होल्डरों का लीज निजीकरण न्यूनतम दर पर करना।
  8. बोकारो नगर में अंडरग्राउंड केबलिंग के माध्यम से बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द सुनिश्चित करना। 
  9. बोकारो इस्पात नगर के के टाउनशिप मेंटनेस के गिरते स्तर में अविलम्ब सुधार किया जाय तथा आवास के ऊपर बने पानी टंकी का भी सफाई की जाए।
  10. जमशेदपुर के जुबली पार्क की तरह बोकारो इस्पात नगर में बने सिटी पार्क का सौन्दर्यीकरण  कर मॉडल  सिटी पार्क के रूप में विकसित किया जाए। 


इसके अलावे भी अन्य कुछ जन समस्याओं को लेकर बोकारो विधायक ने आज सेल चेयरमैन पी के सिंह से मुलाक़ात की। इस दौरान वार्ता सकारत्मक रही और  सेल चेयरमैन ने भी इन समस्याओं पर जल्द निदान दिलाने का भरोसा दिलाया।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.