अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोकारो क्लब में कार्यक्रम..
21 जून को जिला प्रशासन की ओर से बोकारो क्लब, सेक्टर-5, बोकारो में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक हुई।
बैठक में उपायुक्त श्री रे ने योग दिवस से संबंधित तैयारियों की व्यवस्था करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने जिला आयुष पदाधिकारी को योग गुरू, दरी, टी शर्ट, टोपी आदि की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। बता दें की बी.एस. एल. एवं जिला प्रशासन बोकारो के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस तृतीय अंर्तराष्टीय योग दिवस, का आयोजन कल 21 जून दिन बुधवार को बोकारो क्लब, सेक्टर 5 में प्रातः 07:00 बजे से किया गया है। इस बार विश्व योग दिवस को यादगार बनाने के लिए जमकर तैयारी की गईं हैं।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता, निदेशक, डीआरडीए श्री संदीप कुमार, सिविल सर्जन डाॅ0 सोबान मुर्मू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री निरज कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार हेम्ब्रम, जिला आयुष पदाधिकारी डाॅ0 भरत कुमार विक्रम सहित पंतजली योग के सदस्य एवं वृहगंम योग, सेक्टर-5 के सदस्य उपस्थ्ति थे।

No comments