Header Ads

सड़क हादसे में तीन की मौत, दस घायल..

आज बेरमो के फुसरो-नावाडीह में रोड में चपरी मोड़ के पास स्कार्पियो और टैंकर में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बोकारो के बालीडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


इस घटना स्कोर्पियो के ड्राइवर लेधु दीगर ने जहां ढोरी रीजनल हॉस्पिटल में दम तोड़ा, वहीं दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इनमें बीएसएल कर्मी शिवलाल सिंह और 11 वर्षीय बालक भी शामिल है। दस घायलों में तीन अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच् रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी 12 लोग एक ही परिवार के हैं। सभी बालीडीह से गिरिडीह किसी शादी समारोह में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवर टेक करने में  तेज रफ़्तार स्कार्पियो टेंकर से जा टकराई थी।


घटना स्थल पर ग्रामीणों ने घायलों  को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। सूचना पाकर नावाडीह और बेरमो पुलिस भी घटना स्थल तुरंत पहुंची।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.