Header Ads

बॉलीवुड फिल्म 'बैंक चोर' में बोकारो के अंकित ने निभाया अहम किरदार..

प्रतिभा क्यों न छोटे शहर में हो अपना रास्ता बना ही लेती है। इस बात को बोकारो के रहनेवाले अंकित वर्मा बखूबी साबित कर रहे हैं। बता दें अंकित आज 16 जून को रिलीज़ हो रही बॉलीवुड फिल्म 'बैंक चोर' में अहम भूमिका निभाते दिखेंगें। 


फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख व विवेक ओबराय मुख्य भूमिका में हैं। अंकित फिल्म में एक जेंटल मैन से बैंक चोर बन जाने की भूमिका निभा रहे हैं। बंपी के निर्देशन व आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी इस फिल्म से पहले, अंकित लाइफ ओके के सीरियल 'हमारी पाखी' में भी काम कर चुके हैं। 


बोकारो अपडेट्स से बात करते हुए अंकित ने बताया की उनका बचपन से ही एक्टिंग करने का सपना रहा है। इसी को पूरा करने के लिए वो स्नातक की पढ़ाई पूरी कर के परिवार के विरोध के बावजूद मुंबई चले गए। अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानने वाले अंकित को शुरूआती दिनों में काम के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुंबई में करीब ढ़ाई साल हाँथ पैर मारने के बाद उन्हें सीरियल में काम मिला। 


अंकित के पिता श्री वरुण कुमार वर्मा सेक्टर-4 स्थित एसबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अंकित की दो बड़ी बहन इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहीं हैं और माँ गृहणी हैं। अंकित ने कहा की भले ही परिवार वालों ने शुरू में विरोध किया था परन्तु बाद में कामयाबी मिलने पर वही लोग मुझे पूछने लगे। अंकित का कहना है की अगर दृढ़ इक्षाशक्ति हो तो कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.