Header Ads

कल एक बजे आएगा झारखंड 12वीं बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट..

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जैक झारखंड इंटरमीडिएट आर्ट्स का रिजल्ट कल मंगलवार को दोपहर एक बजे घोषित होगा। जैक के चेयरपर्सन अरविंद सिंह ने बताया की रिजल्ट घोषित होने पर स्टूडेंट्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)  की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 


बता दें की मैट्रिक और इंटर साइंस व कॉमर्स की परीक्षा में छह लाख छह हजार 666 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें सिर्फ मैट्रिक में चार लाख 66 हजार 746 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। झारखंड 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं और 7 मार्च को समाप्त हुईं।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.