बोकारो जिले के 49,298 किसानों करवाया फसल बीमा..
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ, 2017 के तहत् बोकारो जिले में दो दिवसीय शिविर के अंतिम दिन भी जिले के सभी पंचायतो के पंचायत भवन में शिविर लगाया गया। शिविर में दूसरेे दिन तक बोकारो जिले के 49,298 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् अपने फसल का बीमा करवाया।
गौरतलब है कि बोकारो जिला में 31 जुलाई तक कुल 75,000 किसानों को बीमीत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने 31 जुलाई तक इसे सौ फिसदी करने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया। शिविर के अंतिम दिन कसमार प्रखण्ड में सर्वाधिक 7,612 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् फसल बीमा करवाया है। वहीं गोमिया में 5,824, चास 5,578 एवं नावाडीह में 5,070 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् फसल बीमा करवाया।
शिविर के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी -सह- नोडल पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती मंजु विभावरी ने समय-समय पर सूचना लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शिविर की समस्याओं का भी निदान किया।


No comments