होटलों में बाल श्रमिक को लेकर निरीक्षण..
आज बोकारो पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में छापामार कर बाल श्रमिक का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण श्रम विभाग और बोकारो बाल कल्याण समिति ने पिंडराजोरा थाना एवं महिला थाना के सहयोग से किया।
इस दौरान बाल कल्याण समिति के डॉ प्रभाकर ने सभी दुकानदारों और होटल मालिकों से "बाल श्रमिक न रखने का प्रमाण पत्र " लगवाने के लिये पहल की और साथ ही निर्देश दिया आगे से कभी भी बाल श्रमिक न रखने का प्रमाण पत्र अगर नहीं मिला तो श्रम विभाग यथोचित अर्थदंड भी लगाएगी। आज के निरिक्षण में पिंडराजोरा के होटलों में कोई भी बाल श्रमिक नही पाया गया।
बता दें की 14 वर्ष से नीचे के बच्चों से कार्य करवाना कानूनन जुर्म है और बोकारो जिला बाल कल्याण समिति व श्रम विभाग बोकारो के आपसी समन्वय से जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ पारदर्शिता के साथ कार्य हो रहा है। निरिक्षण के दौरान श्रम विभाग चास के मतियास टोप्पो, बाल कल्याण समिति के डॉ विनय, डॉ प्रभाकर, प्रीति, सुभाष कुमार, जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर अनिता झा व पिंडराजोरा के कई थानाकर्मी मौजूद थे।



No comments