Header Ads

उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्सन का वितरण..

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् सोनाबाद पंचायत के अमडीहा में माननीय अध्यक्षा जिला परिषद् श्रीमती सुषमा देवी एवं जिला परिषद् सदस्य श्री संजय कुमार के द्वारा मुफ्त में 101 लाभुकों के बीच रसोई गैस सिलेण्डर एवं चुल्हा का वितरण किया गया। जिला परिषद् सदस्य श्री संजय कुमार के द्व़ारा बताया गया कि इन सभी लाभुकों का नाम अपरिहार्य कारणों से पोखरना पंचायत में दर्ज कर लिया गया था लेकिन जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के प्रयास से सोनाबाद पंचायत में शामिल करते हुए इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ दिया जा सका।  


कार्यक्रम के दौरान माननीय जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुषमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है तथा इसके तहत् प्रत्येक गरीब परिवार को रसोई गैस एवं चुल्हा दिलाया जायेगा। जिला प्रशासन पूर्व में ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की सफलता के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन करवा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं को भी सफलता पूर्वक जरूरत मंद तक पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन सहित जिले की जनप्रतिनिधि हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में माननीय जिला परिषद् अध्यक्षा श्रीमती सुषमा देवी, जिला परिषद् सदस्य श्री संजय कुमार के अलावा स्थानीय मुखिया श्री अजीत कुमार महतो, वार्ड सदस्य श्री दिलीप मांझी, विनोद मांझी, इण्डेन गैस एजेंसी के कर्मी एवं भारी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.