Header Ads

नंग-धड़ंग होकर सड़क पर प्रदर्शन..

बोकारो स्टील में कार्यरत मृत मजदूरों के आश्रितों ने आज अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी बोकारो स्टील के एडीएम बिल्डिंग के पास नंग-धड़ंग अवस्था में, नियोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। यह प्रदर्शन मृत आश्रित कर्मचारी के बैनर तले किया गया। 


आश्रितों ने कहा की बीते एक माह पूर्व भी संघ के द्वारा नंग-धड़ंग प्रदर्शन किया गया था। उस वक्त आश्वासन दिया गया था कि जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा, लेकिन आज दो साल होने को है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्हे प्रबंधन के द्वारा ठगा जा रहा है।


प्रदर्शन के दौरान आश्रित बारिश में भी भींगते हुए बीएसएल के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। वहीं एडीएम बिल्डिंग के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। संघ ने इस संबंध में बीएसएल के सीइओ को पत्र भेजकर कहा कि वर्ष 2013 में प्रबंधन व जिला प्रशासन आश्रितों के साथ वार्ता कर कहा गया था कि दो तीन वर्ष की अप्रेंटिश ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद कुशल प्रशिक्षुओं को नियोजन प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा। आदेशानुसार दो-तीन वर्ष अप्रेंटिश ट्रेनिंग पूर्ण कर लिया गया है, लेकिन प्रबंधन नियोजन देने में आना-कानी कर रहा है। इस कारण अब आंदोलन ही एक मात्र रास्ता है। मौके पर मंटु महतो, लोकेश कुमार, गुलाम हुसैन अंसारी, शंभु, गणेश, वीजेंद्र, उत्तम, सोरेन, हसनुल अंसारी, कृष्णा ¨सह, मेहरूद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

देखें वीडियो..


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.