छात्रवृति एवं साईकिल वितरण शत-प्रतिशत करें सुनिश्चित : उपायुक्त
आज बोकारो उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने छात्रवृति एवं साईकिल वितरण से संबंधित बैठक की समीक्षा अपने कार्यालय कक्ष में की। उपायुक्त श्री रे ने जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप जिले में छात्रवृति एवं साईकिल का वितरण अगस्त माह के अंत तक सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने बताया कि बोकारो जिला के कुल 1726 विद्यालयों में छात्रवृति वितरण हेतु 1,51,842 विद्यार्थियों को चिन्ह्ति किया गया है जिसके विरूद्ध 64,411 विद्यार्थियों को अबतक छात्रवृति वितरण कर दिया गया है। वहीं साईकिल वितरण हेतु जिले में 19,793 छात्राओं को चिन्ह्ति किया गया है, जिसके विरूद्ध 11,520 छात्राओं को साईकिल उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को छात्रवृति एवं साईकिल नहीं मिलें है वे अपने प्रधानाध्यापक के माध्यम से सूची प्रखण्ड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी के यहाँ जमा करा सकते है।
इस दौरान बैठक में जिला योजना पदाधिकारी -सह- प्रभारी कल्याण पदाधिकारी श्री पी.वी.एन. सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक श्रीमती बीना कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार हेम्ब्रम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
No comments